![]() |
घटना की जानकारी करती मौके पर पहुंची पुलिस |
जिला बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र मे आज मंगलवार की सुबह खेत पर काम करने गए एक किसान को अज्ञात हमलावरो ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए किसान को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। पुलिस द्वारा की जा रही प्रारम्भिक जांच मे घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश मानी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव रघुनाथपुर पिपरी निवासी सुरेश आयु 47 वर्ष आज सुबह मक्का के खेत से पशुओ के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगो ने सुरेश पर हमला कर दिया। हमलावरो ने पहले सुरेश की पिटाई की और फिर उस पर गोली चला दी। गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुआ सुरेश मौके पर ही गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतो में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने पर घायल हुए सुरेश को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। पुलिस ने सुरेश के परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा की जा रही प्रारम्भिक जांच मे घटना के पीछे का कारण पुरानी रंजिश मानी जा रही है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |