जिला रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म व शिकायत करने पर आरोपियो द्वारा उसके पति के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। शुरुआत मे गाँव वालो ने इस मामले को दबा दिया था मगर आरोपी पक्ष द्वारा दी जा रही लगातार धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने अब कोतवाली मे शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता द्वारा टांडा थाने मे दी गयी तहरीर मे बताया कि गत 5 सितंबर की सुबह वह पशुओ के लिए चारा लाने जंगल गयी थी। इसी दौरान पहले से घात लगाये बैठे आरोपी उसे पकड़कर जबरन खेत के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने अपने पति को इस बारे मे जानकारी दी। महिला के अनुसार इसके बाद मामले की शिकायत करने अपने पति के साथ आरोपी के घर गयी थी। जहाँ आरोपी और उसके परिजनो ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद चर्चा मे आये इस मामले को ग्रामीणो ने दबा दिया था, लेकिन आरोपी पक्ष लगातार पीड़िता व उसके पति को धमकी दे रहा था।
आरोपी पक्ष द्वारा दी जा रही इन धमकियो से तंग आ चुकी महिला ने अब थाना टांडा मे शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष टांडा ने बताया कि महिला द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दो आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |