प्राप्त जानकारी के अनुसार दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव पापड़ निवासी रामऔतार बर्तन व्यापारी है। कल शुक्रवार की रात रामौतार किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी पत्नी मुन्नी देवी आयु 50 वर्ष अकेली ही थी। बताया गया कि देर रात किसी समय अज्ञात बदमाश अँधेरे का लाभ उठाते हुए दरवाजा तोड़कर घर मे घुस आये। बदमाशो ने मुन्नी देवी को बंधक बना लिया मुंह पर टेप लगाने के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला की हत्या करने के बाद बदमाशो ने व्यापारी के पुरे घर को खंगाल डाला। बदमाश घर मे रखे लाखो रूपये मूल्य के जेवर, कीमती सामान व नकदी लेकर फरार हो गए।
आज शनिवार की सुबह मुन्नी देवी के घर से बाहर न आने पर पड़ोस की महिलाओ को किसी अनहोनी की आशंका हुई और दरवाजा खुला देख घर के अंदर गयी। घर के अंदर का नजारा देख महिलाओ के होश उड़ गए। मुन्नी देवी का शव बेड पर पड़ा हुआ था। शव के हाथ पैर बंधे थे और मुंह पर टेप लगा हुआ था।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लूट की गई राशि और सामान का आकलन किया जा रहा है।
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, मुन्नी देवी के परिवार ने अभी कुछ दिन पहले ही 54 लाख रुपये की जमीन बेची थी। इसके अलावा वह क्षेत्र में ब्याज पर पैसे देने का काम भी करती थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों को घर में बड़ी नकदी होने की जानकारी थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
