नहटौर/जिला बिजनौर - 11 हजार वोल्ट की लाइन मरम्मत कर रहा संविदाकर्मी करंट की चपेट मे आकर झुलसा, निजी अस्पताल मे उपचार जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, अप्रैल 05, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - 11 हजार वोल्ट की लाइन मरम्मत कर रहा संविदाकर्मी करंट की चपेट मे आकर झुलसा, निजी अस्पताल मे उपचार जारी

www.newsindia17.com

आज रविवार की दोपहर नहटौर-कोतवाली देहात मार्ग पर बिजली लाइन का जंपर ठीक करने के दौरान एक संविदा कर्मचारी हाईवोल्टेज करंट की चपेट मे आकर झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा। घायल को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार,नहटौर बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मचारी चेतन सिंह, पुत्र राजेश सिंह,  निवासी ग्राम बसावनपुर आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे ब्लॉक के पास खराब हुई 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन को ठीक करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चेतन सिंह जंपर ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा ही था कि अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि चेतन खंभे से नीचे आ गिरा। हादसा होते ही मौके पर मौजूद अन्य बिजली कर्मियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल चेतन को नहटौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, करंट से झुलसने के कारण उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद अब उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही विभाग के उच्च अधिकारी और अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल के परिजनों से मुलाकात की और बेहतर उपचार का आश्वासन दिया। हालांकि, शटडाउन के दौरान लाइन में करंट कैसे आया, यह अभी जांच का विषय है।


उक्त घटना को स्थानीय लोगों और विभाग के कर्मचारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि जब कर्मचारी खंभे पर काम कर रहा था, तो अचानक बिजली की आपूर्ति कैसे शुरू हो गई। इस मामले में विभाग की तकनीकी खामी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या