![]() |
| एआई जनरेटेड इमेज |
जनपद बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने मायके से पैसे मंगाकर बीमार पति के इलाज पर 4 लाख रुपये खर्च किये। इस सबके बाद ठीक हुए पति ने उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस सबमे ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी साथ पति का साथ देते थे। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह वर्ष 2018 मे हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ससुर और ननद कम दहेज का ताना देकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। ससुराल पक्ष की लालच की भूख इतनी बढ़ी कि उन्होंने ₹5 लाख नकद और अतिरिक्त कीमती सामान की मांग शुरू कर दी।
विवाहिता ने तहरीर में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि जब उसके पति की तबीयत बिगड़ी, तो उसने अपने मायके से गुहार लगाकर 4 लाख रूपये जुटाए और उसका इलाज कराया। लेकिन स्वस्थ होने के बाद पति का व्यवहार और क्रूर हो गया। आरोप है कि करीब 3 महीने पहले पति क्षेत्र की ही एक अन्य युवती को लेकर फरार हो गया है और तब से उसका कोई सुराग नहीं है।
पीड़िता का कहना है कि अब ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में धमकी दी है कि "जब तक 5 लाख रूपये और सामान लेकर नहीं आएगी, तब तक घर में कदम मत रखना।" हार मानकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। कोतवाली देवरनियां प्रभारी निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
