सुनगढ़ी/जिला बदायूँ - पांच वर्षीय मासूम बेटे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, पति ने दर्ज कराया मुकदमा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 31, 2026

सुनगढ़ी/जिला बदायूँ - पांच वर्षीय मासूम बेटे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता, पति ने दर्ज कराया मुकदमा

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 

जिला पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक विवाहिता अपने पांच वर्षीय मासूम बच्चे और पति को छोड़कर गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


पीड़ित पति ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में हुआ था और वैवाहिक जीवन सुखमय चल रहा था। वर्तमान में दंपत्ति के एक पांच साल का बेटा भी है। पति का आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति में गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी से फोन पर बात करता था और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था। बताया गया कि गत कल 30 मार्च की रात घर के सभी सदस्य गहरी नींद मे सोये हुए थे। इसी दौरान आरोपी युवक महिला को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। आज सुबह उठने पर पता लगा कि महिला घर पर नही थी। सभी रिश्तेदारो और संभावित स्थानो पर तलाश किये जाने पर भी महिला का कोई सुराग नही मिल सका है।


थाना सुनगढ़ी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना अध्यक्ष नरेश त्यागी ने बताया कि पीड़ित  पति द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के जरिए पुलिस जल्द ही दोनों तक पहुँच जाएगी।


एक तरफ पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ पांच साल के मासूम बच्चे का अपनी मां के बिना रो-रोकर बुरा हाल है। मां के इस कदम से परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है और गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही महिला को बरामद कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या