संभल/उत्तर प्रदेश - महामृत्युंजय तीर्थ की दीवार पर लगे मीट की दुकान के पोस्टर देख भड़के हिंदूवादी संगठन, किया जोरदार प्रदर्शन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, अप्रैल 02, 2026

संभल/उत्तर प्रदेश - महामृत्युंजय तीर्थ की दीवार पर लगे मीट की दुकान के पोस्टर देख भड़के हिंदूवादी संगठन, किया जोरदार प्रदर्शन

www.newsindia17.com

संभल के सरायतरीन थाना क्षेत्र मे स्थित ऐतिहासिक व हिन्दू आस्था के केंद्र महामृत्युंजय तीर्थ की दीवार पर मीट की दुकान के पोस्टर लगाए जाने पर आज गुरुवार को हंगामा खड़ा हो गया। इस हरकत पर आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने तीर्थ स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी की और पुलिस-प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पाठको को बताना उचित होगा कि संभल क्षेत्र मे हिन्दू धर्म के 68 तीर्थ स्थान है। यहाँ सरायतरीन क्षेत्र में स्थित महामृत्युंजय तीर्थ का भी विशेष धार्मिक महत्व है। आज गुरुवार की सुबह वहां पहुंचे श्रद्धालुओ ने इस तीर्थ की दीवार पर एक मीट की दुकान के विज्ञापन वाले पोस्टर चस्पा देखे। पवित्र स्थान की दीवार पर इस तरह के पोस्टर देख श्रद्धालुओ व हिंदूवादी संगठनो का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और  नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दीवार पर लगे विवादित पोस्टरों को फाड़ दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

प्रदर्शन में शामिल रहे लोगों का आरोप है कि यह केवल एक विज्ञापन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की भावनाओं को जानबूझकर आहत करने और क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने की साजिश है। हिंदूवादी नेताओं ने कड़े शब्दों में कहा किधार्मिक स्थलों पर मांस की दुकानों के पोस्टर लगाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हमारी आस्था का अपमान है।

उक्त मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। खुफिया एजेंसियों (एलआईयू) ने भी मौके पर पहुंचकर इनपुट जुटाना शुरू कर दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पोस्टर किसने और किस मकसद से लगाए थे।

एएसपी कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण संज्ञान में है और इसकी गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल की मर्यादा से खिलवाड़ करने वाले और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति है, लेकिन तनाव को देखते हुए पुलिस बल सतर्क है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
 
conter12
अभी तक पाठक संख्या