![]() |
| एआई जनरटेड इमेज |
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की झालू चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी 10 वर्षीय किशोरी कल शुक्रवार की शाम अपने घर के पास स्थित सरकारी पानी की टंकी से पानी लेने गई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किशोरी गांव निवासी दूसरे पक्ष के एक युवक ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरन अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास किया।
आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर बदहवास हालत में घर पहुँची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और देखते ही देखते गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा बन गयी। परिजनों ने तत्काल थाने पहुँचकर आरोपी युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी हल्दौर किशन अवतार सिंह ने बताया कि किशोरी की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
