चाँदपुर/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्थितियो मे आम के बाग मे पड़ा मिला युवती का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मई 19, 2026

चाँदपुर/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्थितियो मे आम के बाग मे पड़ा मिला युवती का शव, परिजनो ने जताई हत्या की आशंका

https://newsindia17.com/bijnor-chandpur-girl-body-found-in-mango-orchard-family-suspects-murder/

आज मंगलवार को चाँदपुर थाना क्षेत्र मे आम के बाग़ मे एक किशोरी का शव पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। किशोरी का शव पड़ा मिलने की भनक लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। कुछ देर बाद किशोरी के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुँच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है।


आज मंगलवार को थाना क्षेत्र के गाँव बमनौला मे एक 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्तिथियो मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। किशोरी का शव आम के एक पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। चौंकाने वाली बात यह है कि किशोरी के चेहरे पर एक कपड़ा बंधा हुआ था जबकि पेड़ के टहनी पर भी फंदे के  रूप मे कपड़ा लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही किशोरी के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।


इस घटना को लेकर पुलिस और मृतका के परिजनों के बयानों में अंतर देखने को मिल रहा है। जहाँ एक तरफ पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, वहीं दूसरी ओर परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है।


सीओ चाँदपुर देश दीपक सिंह ने बताया कि चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बमनौला से एक किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है।


पुलिस ने घटनास्थल की विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं आम हैं।

counter
अभी तक पाठक संख्या