उसहैत/जिला बदायूँ - बेखौफ हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर महिला और परिजनो को पीटा, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मई 17, 2026

उसहैत/जिला बदायूँ - बेखौफ हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर महिला और परिजनो को पीटा, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार

https://newsindia17.com/uttar-pradesh/budaun-ushait-history-sheeter-attacked-woman-and-family-complaint-to-ssp/

जिला बदायूँ के उसहैत थाना क्षेत्र से एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा घर मे घुसकर एक महिला उसके पति व देवर के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। सरेशाम हुई इस घटना ने एक बार फिर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा को लेकर किये गए दावो की पोल खोल दी है। इस घटना के बाद से गाँव मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी बदायूँ और स्थानीय पुलिस को घटना की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र एक ग्राम खेड़ा जलालपुर निवासी अशोक कुमार की पत्नी रीना देवी कल गुरुवार की शाम अपने घर मे काम कर रही थी। रीना के अनुसार इसी दौरान गाँव निवासी चार सगे भाइयो समेत पांच लोग हाथो मे तमंचे व लाठी डंडे लिए घर मे घुस आये। इन सभी ने अंदर आते ही रीना के देवर के बारे मे  पूछा। आरोपियो के हाथ में तमंचे देख रीना डर गयी और घर के अंदर की ओर भागी। इसी दौरान दो हमलावरो ने  उसे पकड़कर जमीन पर पटक दिया और मारपीट शुरू कर दी। रीना द्वारा खुद को बचाने का प्रयास करने पर एक युवक ने उसे दांतो से काट लिया।


रीना की चीख पुकार सुनकर उसका पति अशोक कुमार और देवर मौके पर पहुंचे। इन दोनो को देख हमलावरो का गुस्सा बढ़ गया और देवर के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद हमलावरो ने रीना के पति अशोक कुमार को घेर लिया और तमंचे की बट तथा लाठी डंडो से जमकर पीटा। इस हमले मे रीना उसके पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचने पर आसपास के लोगो को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए।


पीड़िता रीना का आरोप है कि रोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और उसके परिवार के पीछे पड़े हैं। इससे पहले गत 15 अप्रैल को भी इन लोगों ने उनके पति और देवर पर जानलेवा हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। रीना देवी ने आशंका जताई है कि पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई न किए जाने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे किसी भी समय उनके परिवार के किसी सदस्य की हत्या कर सकते हैं।


इस पुरे मामले मे पुलिस को भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे है। पुलिस के बयान इस मामले को एक नया मोड़ दे रहे है। थानाध्यक्ष उसहैत देवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो के बीच एक पुराना  विवाद है। सभी तथ्यो की गहनता से जाँच की जा रही है। जाँच रिपोर्ट के आधार पर दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या