चंदौसी/जिला सम्भल - आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आयोजित संघ को जानो प्रतियोगिता मे बृजेश व मृत्युंजय ने प्राप्त किया अव्वल स्थान, विजेताओ को मिले पुरुस्कार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मई 18, 2026

चंदौसी/जिला सम्भल - आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर आयोजित संघ को जानो प्रतियोगिता मे बृजेश व मृत्युंजय ने प्राप्त किया अव्वल स्थान, विजेताओ को मिले पुरुस्कार

www.newsindia17.com

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वैभवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर गत 10 मई को विधार्थी विभाग के तत्वाधान मे आयोजित संघ को जानो प्रतियोगिता के परिणाम कल रविवार देर शाम घोषित किये गए। चंदौसी नगर के दो प्रमुख केंद्रों पर आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। कुशल निर्देशन व पारदर्शी मूल्यांकन के बाद कल देर शाम  'द ट्यूलिप्स स्कूल' में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए और विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।


'द ट्यूलिप्स स्कूल' में आयोजित परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा पूज्य महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद देर शाम उत्सुकता के बीच परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें मेधावियों के नाम सामने आते ही पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में कक्षा 6, 7, 8 व कक्षा 9 से 12 मे विभाजित किया गया था। कक्षा 6, 7 व 8 के वर्ग मे राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र बृजेश ने प्रथम, चंदौसी इंटर कॉलेज की छात्रा विष्टी गौतम ने द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर हनुमान गढ़ी की छात्रा पूर्वी सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 के वर्ग मे सरस्वती शिशु मंदिर हनुमान गढ़ी के छात्र मृत्युंजय कटारिया ने प्रथम, डा0 बी0आर0 अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल, पथरा की छात्रा उजाला ने द्वितीय व सरस्वती शिशु मंदिर, हनुमानगढ़ी की छात्रा संस्कृति शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजको द्वारा सभी विजेता रहे छात्र - छात्राओ को पुरुस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त दोनों वर्गो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 -10 प्रतिभागियो को भी सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किये गए।


पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता संचित अग्रवाल ने की। समारोह के मुख्य वक्ता अनुज जी रहे। मेधावी बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र नगर संघचालक श्री विष्णु शंकर अग्रवाल, नगर कार्यवाह उदय तिवारी जी, विजय जी, संजय जी, पवन कुमार, अजय जी और अभिनव अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा प्रदान किए गए।


समारोह का कुशल संचालन हरीश कठेरिया 'एडवोकेट' ने किया। इस दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में डॉ. जयशंकर दुबे, सत्यकाम जी और मनमोहन जी का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में विद्यार्थी विभाग से प्रतियोगिता के संयोजक उदयजी, हनीजी, पर्व कुमार, सुलभकुमार, मीरांश कुमार, चंदन कुमार, पिंटू जी, शौर्य कुमार, शाश्वत जी एवं वीरुकमल पूरी मुस्तैदी के साथ उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी विकास होता है।


आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और समाज में राष्ट्र भावना की विचारधारा को जागृत करना तथा ज्ञान प्रतिभाओं के माध्यम से राष्ट्र सेवा के कार्य को गति देना रहा। वैकल्पिक उत्तर प्रणाली पर आधारित इस परीक्षा की तैयारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 'संघ यात्रा' पुस्तिका को एकमात्र स्रोत बनाया गया था। प्रतियोगिता के प्रश्न पत्र में मुख्य रूप से जीवन-व्यवहार, संस्कार, सामाजिक सरोकार और भारत की पुरातन संस्कृति के गौरवशाली वैभव से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या