Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 20, 2026

Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी इटली के दौरे पर है। यहां पर उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की है। पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट किए जाने को लेकर तंज कसा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं। पीएम हंसकर रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

आपको बता दें कि 5 दिन के विदेश दौरे पर गए पीएम मोदी का इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने रोम में स्वागत किया। दोनों देशों के टॉप नेताओं की यह मुलाकात सुर्खियों में बनी हुई है।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें