आदमपुर/जिला अमरोहा - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालो ने लगाया दहेज हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मई 20, 2026

आदमपुर/जिला अमरोहा - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालो ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

https://newsindia17.com/amroha-adampur-newly-married-woman-found-dead-dowry-case

कल मंगलवार की देर शाम जिला अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र मे एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्तिथियो मे घर के अंदर फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना का पता लगते ही मौके पर ग्रामीणो की भारी भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष वालो ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष वालो को समझाकर शांत किया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम  हेतु भेज दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह निवासी गाँव खुमावली, थाना क्षेत्र गजरौला ने अपनी पुत्री पुष्पेन्द्री आयु 19 वर्ष का विवाह इसी वर्ष 13 फरवरी को गाँव बागड़पुर छोईया निवासी ओमपाल पुत्र राजेंद्र के साथ किया था। बलवीर सिंह द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया है कि शादी के समय उन्होंने दहेज मे ट्रेक्टर, सोने चाँदी के आभूषण व नकदी समेत अन्य सामान दिया था। आरोप है कि इतना सब देने के बाद भी पुष्पेन्द्री के ससुराल वाले संतुष्ट नही थे और 10 लाख रूपये अतिरिक्त की मांग कर रहे थे। आरोप है कि इस मांग के पूरा न होने पर सास, ससुर और जेठ पुष्पेन्द्री को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।


मृतका के परिजनों के अनुसार कल मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे पुष्पेंद्री ने रोते हुए अपने पिता को फोन किया था। उसने सिसकते हुए कहा था, "पापा, ससुराल वाले मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं, मुझे बहुत परेशान किया जा रहा है... प्लीज मुझे यहां से ले जाओ।" इस के कुछ देर बाद ही मायके वालों को सूचना मिली कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही और उसका शव फंदे से लटक रहा है।


बेटी की मौत की खबर मिलते ही जब मायके पक्ष के लोग आनन-फानन में बागड़पुर छोईया पहुंचे, तो घर से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार मिले। इस नजारे को देख मायके वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामला बढ़ता देख आला अधिकारियों को सूचित किया गया।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या