डिलारी/जिला मुरादाबाद - प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चो की माँ, थाने मे किया हंगामा, पुलिस ने युवक को हिरासत मे लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, जुलाई 23, 2026

डिलारी/जिला मुरादाबाद - प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी दो बच्चो की माँ, थाने मे किया हंगामा, पुलिस ने युवक को हिरासत मे लिया

https://newsindia17.com/moradabad-dilari-mother-of-two-insists-on-living-with-lover-creates-ruckus-at-police-station-lover-detained

जिला मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र से सामने आये पारिवारिक विवाद के एक मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। यहाँ अपने कथित प्रेमी के साथ रहने की मांग को लेकर थाने पहुंची एक महिला ने आज गुरुवार को हंगामा कर दिया। महिला दो बच्चो की माँ है और प्रेम प्रसंग को लेकर पति के साथ उसका विवाद चल रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव निवासी एक महिला का एक युवक के साथ लम्बे समय से परिचय था। समय के साथ युवक व महिला के बीच नजदीकियां बढ़ती गयी और जान पहचान से शुरू हुआ ये रिश्ता प्रेम प्रसंग मे बदल गया। इस बारे मे पता लगने पर महिला के पति ने विरोध किया और पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इस दौरान महिला ने दो बच्चो को भी जन्म दिया। इस विवाद के बढ़ने पर गांव में पंचायत भी बुलाई गयी। इस पंचायत के दौरान महिला के कथित प्रेमी युवक ने उसे अपने साथ रखने से साफ़ इंकार कर दिया। युवक द्वारा इंकार किए जाने के बाद मामला और उलझ गया।


इसके बाद आज गुरुवार को महिला डिलारी थाने पहुँची और प्रेमी के साथ रहने की जिद करते हुए हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने कथित प्रेमी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरी ओर मामला एक ही बिरादरी से जुड़ा होने के चलते स्थानीय स्तर पर भी समझौते के प्रयास किये जा रहे है। देर शाम समाचार मिलने तक इस मामले मे कोई अंतिम सहमति नही बन सकी थी।


एसएसआई थाना डिलारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पीड़िता या किसी अन्य पक्ष की ओर से शिकायत मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या