बीसलपुर/जिला पीलीभीत - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई एलएलबी छात्रा की मौत पर मचा कोहराम, परिजन बोले डाँट से आहत होकर खाया जहर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 26, 2026

बीसलपुर/जिला पीलीभीत - संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई एलएलबी छात्रा की मौत पर मचा कोहराम, परिजन बोले डाँट से आहत होकर खाया जहर

https://newsindia17.com/bisalpur-pilibhit-llb-student-dies-under-suspicious-circumstances-family-claims-poison-after-scolding
पूर्णतया एआई जनरेटेड इमेज 
जिला पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र मे आज रविवार को संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई एक एलएलबी छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। छात्रा के परिजनो का कहना है कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था और अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ ही घंटो बाद उसकी तबियत फिर से बिगड़ गयी और दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद स्थित पंजाबी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता बलजीत गंगवार की पुत्री सुचेता गंगवार आयु 18 वर्ष एक निजी कॉलेज मे एलएलबी की छात्रा थी। कल शनिवार की दोपहर परिजनो ने किसी बात पर सुचेता को डाँट दिया था। परिजनो का कहना है कि इस डाँट से आहत होकर सुचेता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। सुचेता की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। जहाँ चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत मे आये सुधार को देखते हुए घर भेज दिया था। परिजनो का कहना है कि देर रात एक बार फिर अचानक ही सुचेता की तबियत बिगड़ गयी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उसकी मौत हो गयी।

आज रविवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के परिजनो से पूछताछ की। पुलिस द्वारा की गयी प्रारम्भिक जाँच मे पता लगा कि छात्रा करीब 15 दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। उस समय परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में छात्रा स्वयं कोतवाली पहुंच गई थी और उसे नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन उसे अपने साथ घर ले आए थे।

परिजनों के मुताबिक बिना बताए घर से चले जाने की घटना के बाद उन्होंने छात्रा को डांट-फटकार लगाई थी। उनका कहना है कि इसके बाद से वह काफी परेशान और गुमसुम रहने लगी थी। परिवार का दावा है कि इसी के बाद उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।

क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है। छात्रा की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

नोट: इस मामले में मृत्यु के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। News India 17 केवल पुलिस और परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर समाचार प्रकाशित कर रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या