मेरठ/उत्तर प्रदेश - शादी का झांसा देकर बीए की छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 24, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - शादी का झांसा देकर बीए की छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने खाया जहर, आरोपी गिरफ्तार

https://www.newsindia17.com/meerut-up-ba-chatra-se-dushkarm-shadi-ka-jhansa-zehar-khaya-aaropi-giraftar

जिला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र से एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इंकार किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। आरोप है कि युवक द्वारा शादी से इंकार किये जाने पर आहत युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन का आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती को गंभीर हालत मे मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले मे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य नामजद आरोपियो की तलाश जारी है।


थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय बीए की छात्रा ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसके मोहल्ला निवासी युवक  अरमान के साथ उसका 4 वर्ष से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान अरमान ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये। बाद मे विवाद होने पर दोनों का संपर्क टूट गया। पीड़िता ने बताया कि अब आरोपी की शादी कही और तय हो गयी है। इसके बाद उसकी युवक के साथ बातचीत भी हुई मगर उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी मगर आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गयी।


युवती के परिजनों ने बताया की आरोपी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के कारण मानसिक दबाव मे आयी छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़िता के बयान भी दर्ज किए गए हैं।


पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी अपने परिजनों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। परिवार का आरोप है कि सभी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और खरखौदा में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर बिजली फिटिंग का कार्य करता था। उससे पूछताछ की जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


घटना के बाद एक सामाजिक संगठन के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। संगठन ने पुलिस प्रशासन से सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या