नहटौर/जिला बिजनौर - घर में सो रही महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जुलाई 26, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - घर में सो रही महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/nahtaur-bijnor-woman-molestation-case-threat-to-kill-fir-registered

जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से महिलाओ की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली एक गंभीर घटना प्रकाश मे आयी है। यहाँ थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पड़ोसी युवक पर घर मे घुसकर अश्लील हरकते करने व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


उक्त घटना थाना क्षेत्र के गाँव लालबाग से जुडी है। पुलिस को दी गयी तहरीर मे पीड़िता ने बताया कि गत 12 जुलाई 2026 की दोपहर वह अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक रहीम उसके घर मे घुस आया और अंदर से दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकते शुरू कर दी। नींद खुलने पर महिला ने रहीम की इन हरकतो का विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर रहीम ने महिला का मुंह दबा दिया और उसे घसीटकर कमरे मे ले जाने का प्रयास किया। इस सबके बाद भी महिला ने साहस का परिचय देते हुए किसी प्रकार खुद को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया और घर का मुख्य दरवाजा खोल दिया।


इसी दौरान महिला का पति भी घर आ पहुँचा। पति को आता देख आरोपी घबरा गया और महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते मौके से फरार हो गया। इस मामले मे महिला ने आज रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।


प्रभारी निरीक्षक नहटौर किशन अवतार सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या