उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत से एक युवक द्वारा अपनी पहचान व धर्म छिपाकर एक युवती के साथ शादी किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। बरेली निवासी एक युवती ने बीसलपुर थाने मे दी गयी तहरीर मे आरोप लगाया कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ प्रेम सम्बन्ध बनाये और शादी भी कर ली। आरोप है शादी के बाद वास्तविक पहचान सामने आने और विरोध किये जाने पर मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
बरेली के नबाबगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि वह दिल्ली की एक निजी कम्पनी मे काम करने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। युवक ने उसे हिन्दू के रूप में अपनी पहचान बताई और नजदीकियां बढ़ाई। धीरे धीरे दोनो के बीच प्रेम सम्बन्ध बन गए और शादी कर ली।
शादी के बाद युवक युवती को लेकर बीसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने गाँव आ गया। यहाँ आने पर युवती को युवक के वास्तविक धर्म और पहचान की जानकारी हुई। आरोप है कि इस सब पर आपत्ति जताये जाने और अपने परिजनो की जानकारी देने पर आरोपी उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता का आरोप है कि अब सारा सच सामने आने के बाद ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो ने उसके साथ मारपीट की तथा घर से निकाल दिया।
उक्त मामले मे बीसलपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है। जाँच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों व साक्ष्यो के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

