हसनपुर/अमरोहा - तीन सगी बहनो ने एक ही युवक के साथ रचाई शादी, अग्नि को साक्षी मानकर लिए 7 फेरे, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 22, 2026

हसनपुर/अमरोहा - तीन सगी बहनो ने एक ही युवक के साथ रचाई शादी, अग्नि को साक्षी मानकर लिए 7 फेरे, वीडियो वायरल होने के बाद छिड़ी बहस

https://newsindia17.com/hasanpur-amroha-three-real-sisters-married-same-man-seven-pheras-video-viral-debate

जिला अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा 3 सगी बहनों से शादी किये जाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया माध्यमों पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र मे चर्चा का माहौल है। वही इस मामले को लेकर धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस प्रशासन ने अभी तक इस मामले की कोई जानकारी होने से इंकार किया है।


पाठको को बताना उचित होगा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ वैवाहिक रस्में निभाते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह विवाह गत 17 जुलाई को हसनपुर स्थित प्रसिद्ध चामुंडा माता मंदिर परिसर में हुआ है। वीडियो में युवक अग्नि को साक्षी मानकर तीनों युवतियो के साथ फेरे लेता और उनकी मांग में सिंदूर भरता नजर आ रहा है। हालांकि न्यूज़ इंडिया 17 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।


वीडियो मे दिखाई दे रहे युवक की पहचान गाँव श्यामपुरी निवासी विकास उर्फ विक्कू के रूप में हुई है तथा तीनों युवतियां आपस में सगी बहनें है। ये तीनो बहने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर विकास के साथ वीडियो कंटेंट बनाती हैं। सोशल मीडिया पर इनके लाखों फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं, जिसके चलते यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। तीनों बहनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रही हैं और भविष्य में भी कभी अलग नहीं रहना चाहती है। परिजनो द्वारा अलग-अलग स्थानों पर शादी किये जाने की संभावना देखते हुए उन्होंने एक ही युवक से विवाह करने का निर्णय लिया। वही विकास का कहना है कि उसने तीनों की भावनाओं को समझते हुए उन्हें साथ रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है।


विवाद बढ़ने के बाद चामुंडा माता मंदिर प्रशासन ने खुद को इस पूरे मामले से अलग बताया है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि जिस समय विवाह होने का दावा किया जा रहा है, उस दौरान मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा था और वहां कोई पुजारी मौजूद नहीं था। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने इस कथित विवाह की जिम्मेदारी लेने से स्पष्ट इनकार किया है।


दूसरी ओर तीन युवतियो के साथ एक युवक की शादी का वीडियो वायरल होने के बाद कई स्थानीय निवासियो और हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यदि धार्मिक स्थल मे इस प्रकार की घटना हुई है तो इसकी जांच होनी चाहिए। कुछ सामाजिक संगठनों ने इसे सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध बताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है।


फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से किसी कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या