स्वार/जिला रामपुर - पिता की डाँट फटकार व संपत्ति से बेदखल करने की धमकी से आहत युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार जारी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 31, 2026

स्वार/जिला रामपुर - पिता की डाँट फटकार व संपत्ति से बेदखल करने की धमकी से आहत युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार जारी

https://newsindia17.com/rampur-swar-youth-consumes-poison-after-fathers-property-threat
अस्पताल मे उपचाराधीन पीड़ित व एआई जनरेटेड ग्राफिक्स 
जिला रामपुर के स्वार कस्बे से पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला प्रकाश  मे आया है। यहाँ पिता की डांट फटकार और संपत्ति से बेदखल करने की धमकी से परेशान युवक ने आज शुक्रवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख परिजनो ने उसे तत्काल अस्पताल मे भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको की निगरानी मे उसका उपचार जारी है।

कोतवाली स्वार क्षेत्र निवासी  मुनीब ने अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि उसका विवाह वर्ष 2022 में हुआ था और उसका एक बेटा है। परिवार में तीन भाई हैं। उसका आरोप है कि उसके पिता मोहम्मद ताहिर लंबे समय से उसे लगातार डांटते-फटकारते थे। इसके अलावा मारपीट करने और पैतृक संपत्ति से बेदखल करने की धमकी भी देते थे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में था।

इस सबके चलते मानसिक तनाव से ग्रस्त हुए मुनीब ने आज शुक्रवार सुबह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मुनीब की हालत बिगड़ती देख पत्नी इमराना परवीन और अन्य परिजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। युवक के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके विस्तृत बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि समय पर उपचार मिलने के कारण युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

नोट: यह समाचार संबंधित पक्षों के उपलब्ध बयानों और पुलिस द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। जांच के निष्कर्षों के अनुसार तथ्यों में परिवर्तन संभव है।
counter
अभी तक पाठक संख्या