मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - मेडिकल स्टोर संचालक पर लगा पहचान छिपाकर छात्रा से दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाब बनाने का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जुलाई 31, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - मेडिकल स्टोर संचालक पर लगा पहचान छिपाकर छात्रा से दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाब बनाने का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

https://newsindia17.com/up-news/moradabad-medical-store-owner-booked-rape-forced-conversion-case
एआई जनरेटेड इमेज 
जिला मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाना क्षेत्र से मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा अपनी पहचान छिपाकर बीसीए छात्रा से दोस्ती कर दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन का दबाब बनाये जाने का गंभीर मामला प्रकाश मे आया है। मूल रूप से बिहार के जिला पश्चिम चम्पारण की निवासी पीड़िता थाना क्षेत्र स्थित एक निजी संस्थान की छात्रा है। पुलिस ने छात्रा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दो पुलिस टीमें गठित की गयी है।


पाकबाड़ा थाना क्षेत्र मे रहकर पढ़ रही पीड़िता ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि कुछ समय पूर्व वह पाकबाड़ा स्थित आरोपी के मेडिकल स्टोर से दवाई लेने गयी थी। इस दौरान वहाँ मौजूद रहे युवक ने उसे अपना नाम अमन बताते हुए बातचीत की और उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। छात्रा का आरोप है कि किराए पर कमरा दिलाने का झांसा देकर युवक उससे लगातार सम्पर्क बनाये रहा और मिलना जुलना जारी रखा। पीड़िता का कहना है कि दोबारा मेडिकल स्टोर जाने पर उसे पता लगा कि खुद को अमन बताने वाले युवक का असली नाम अरमान है और मेडिकल स्टोर का मालिक है। इस बारे मे पूछे जाने पर आरोपी आगबबूला हो गया और युवती की निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लेकमैल करने लगा।


पीड़िता द्वारा पुलिस से की गयी शिकायत के अनुसार आरोपी इसी दबाव का फायदा उठाकर उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गया और इसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने, नाम बदलने और बुर्का पहनकर कॉलेज जाने का दबाव भी बनाया। पीड़िता कहना है कि आरोपी ने उसे कई बार गर्भपात की गोलियां खिलाईं, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई।


छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करता था और उसे उसकी इच्छा के विरुद्ध नॉनवेज बिरयानी खाने के लिए मजबूर करता था। पीड़िता के अनुसार गत 25 जुलाई 2026 को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी।


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि छात्रा द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आरोपी अरमान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रा ने अपनी शिकायत में नाम छिपाकर दोस्ती करने, ब्लैकमेल, शारीरिक शोषण, जान से मारने की धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।


पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें गठित की गई हैं। मामले में पूछताछ के लिए आरोपी के संपर्क में रहने वाले दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


नोट: यह समाचार पुलिस में दर्ज एफआईआर और अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। आरोपी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच के बाद ही होगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या