स्योहारा/जिला बिजनौर - पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोशित किसानो ने किया आगामी 10 अगस्त को थाने के घेराव का ऐलान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जुलाई 27, 2026

स्योहारा/जिला बिजनौर - पुलिस की कार्यशैली पर आक्रोशित किसानो ने किया आगामी 10 अगस्त को थाने के घेराव का ऐलान, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

https://newsindia17.com/syohara-bijnor-farmers-announce-police-station-gherao-on-10-august-allege-police-misconduct

जिला बिजनौर की स्योहारा थाना पुलिस की कार्यशैली को लेकर किसानो मे पनप रहा आक्रोश अब खुलकर सामने आ रहा है। आज सोमवार को ग्राम मलकपुर बुडेरन स्थित पंचायत घर मे आयोजित भाकियू की बैठक मे रहे किसानो ने स्योहारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। किसान संगठन ने घोषणा करते हुए कहा कि समस्याओ का समाधान न होने पर आगामी 10 अगस्त को हजारो ट्रैक्टरो के साथ स्योहारा थाने का घेराव कर तहसील स्तरीय महापंचायत आयोजित की जाएगी।


भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत की अध्यक्षता मे हुई बैठक मे पहुंचे किसानो ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस गाँवो मे होने वाले आपसी विवादो मे निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर ही दबाब बनाने का प्रयास करती है। बैठक में मौजूद रहे किसानो ने आरोप लगाया कि पशुओ के छप्पर व अन्य घरेलू कार्यो के लिए खेत से मिटटी लाने वाले किसानो से भी पुलिस कथित रूप से अवैध वसूली करती है। किसानो ने इस तरह की गतिविधियो पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। बैठक के दौरान एक किसान यूनियन कार्यकर्ता के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


भाकियू की केंद्रीय कमेटी ने निर्णय लिया कि 10 अगस्त को स्योहारा थाने पर तहसील स्तरीय महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस दौरान हजारों ट्रैक्टरों के साथ थाने का घेराव कर किसानों की मांगों को प्रशासन के सामने रखा जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा अपनी कार्यशैली में सुधार न किये जाने और किसानों की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान न किये जाने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से समय रहते संवाद स्थापित कर विवाद का समाधान निकालने की अपील भी की।

counter
अभी तक पाठक संख्या