उत्तर प्रदेश की जिला संभल पुलिस ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 सक्रिय सदस्यो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किये गए गिरोह के सदस्यो की निशानदेही पर चोरी की गयी 8 बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किये गए तीनो आरोपी शातिर बदमाश है और उनके खिलाफ विभिन्न जिलो मे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क पर पहुंचने का प्रयास कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 24 जुलाई को थाना हयातनगर क्षेत्र के मोहल्ला होली चौक से हुई बाइक चोरी की एक घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जाँच की थी। तकनीकी सर्विलांस व सॉफ्टवेयर टूल के माध्यम से की गयी जाँच मे फुटेज मे दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान कासिम उर्फ़ भिंडी पुत्र शाहिद, निवासी चमन सराय, थाना क्षेत्र रायसत्ती के रूप मे हुई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के अन्य सदस्यो तक भी पहुंच बनाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कासिम उर्फ़ भिंडी व उसके दो अन्य साथियो अमान पुत्र इक़बाल, निवासी मोहल्ला मिया सराय, थाना क्षेत्र रायसत्ती व असद पुत्र सादिक, निवासी मोहल्ला कोट गर्वी, थाना क्षेत्र कोतवाली सम्भल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियो से की गयी पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर चोरी की गयी 8 बाइक बरामद की है। बरामद की गयी बाइको मे बुलेट, अपाचे और स्प्लेंडर जैसी बाइक शामिल है। पुलिस ने गत 24 जुलाई को हयातनगर थाना क्षेत्र से हुई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे आरोपियो ने बाइक चोरी की कई घटनाओ मे शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनो आरोपियो को न्यायालय मे पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा की गयी जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी कासिम उर्फ भिंडी पर गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी के करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने साथियों के साथ दिल्ली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और बुलंदशहर समेत कई जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क या जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। मुख्य आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसकी पूर्व में मिली जमानतों को निरस्त कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

