कल सोमवार देर रात बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र मे स्थित पंजाब नैशनल बैंक एटीएम से हुए नकदी चोरी के प्रयास का पुलिस ने कुछ घंटो मे ही पर्दाफाश कर दिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले मे एक नाबालिग समेत 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियो के पास से घटना मे प्रयुक्त एक बाइक। लोहे का पाइप, पेंचकस तथा एटीएम से चोरी किया गया एसएनजी लॉक बरामद किया है।
उक्त घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित पंजाब नैशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम से जुड़ी है। बैंक मैनेजर मनीष भारती ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि कल सोमवार की देर रात ढाई से तीन बजे के बीच तीन युवक इस एटीएम कक्ष मे पहुंचे। इन युवको ने मशीन को क्षतिग्रस्त कर नकदी निकालने का प्रयास किया मगर सफल नही हो सके। बताया गया कि चोरी करने के इरादे से आये इन युवको ने मशीन को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उसमे लगा लगभग 50 हजार रुपए कीमत का एनएसजी लॉक व की बोर्ड निकाल लिया। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारियो ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई नगर कोतवाली पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आज मंगलवार की शाम उक्त घटना में शामिल आरोपी अनित उर्फ अमित निवासी गुड़ियापुर, भोलू निवासी जलालपुर काजी तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई R15 मोटरसाइकिल, लोहे का पाइप, पेचकस तथा चोरी किया गया एसएनजी लॉक भी बरामद किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अनित ने बताया कि वह और भोलू मंडी मे पल्लेदारी करते है। अनित ने बताया कि वह वह बीमार रहता है और पैसे की जरूरत बनी रहती है। इसलिए उसने एटीएम से नकदी चोरी की योजना बनाई और इस योजना मे भोलू और बाल अपचारी को भी शामिल कर लिया। एटीएम मशीन से रुपये निकालने में सफलता न मिलने पर उन्होंने एटीएम का की-बोर्ड और एसएनजी लॉक चोरी कर लिया और फरार होने का प्रयास किया।
सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि मामले में एक बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय के आदेशानुसार दो आरोपियो को जेल व बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है।
नगर के व्यस्तम इलाके में स्थित बैंक के एटीएम को निशाना बनाए जाने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे किसी बड़ी आर्थिक क्षति को रोका जा सका।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

