इंटरनेट डेस्क। असम और गुजरात में बारिश हाहाकार मचा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण इन दोनों राज्यों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। असम में लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
यहां पर इस आपदा में अब तक 47 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर राजस्थान में मानसून की सक्रियता देखने को मिल रही है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र लगातार मजबूत बना होने के कारण अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश होने को अलर्ट जारी हुआ है।
मौसम विभाग की ओर से जालोर के लिए ऑरेंज अलर्ट और प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस जिलों में बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी चेतावनी हुई है।
मौसम वभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में मेघगर्जन, वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिमी राजस्थान के इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
वहीं पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी भारी बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें