हल्दौर/जिला बिजनौर - पुलिस व गौतस्करो के बीच हुई मुठभेड़ मे एक आरोपी घायलवस्था मे गिरफ्तार, दो अन्य हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जुलाई 22, 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - पुलिस व गौतस्करो के बीच हुई मुठभेड़ मे एक आरोपी घायलवस्था मे गिरफ्तार, दो अन्य हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

newsindia17.com/haldaur-bijnor-police-cow-smugglers-encounter-one-accused-arrested-two-absconding
पुलिस गिरफ्त मे दिखाए गए आरोपी के अतिरिक्त अन्य चित्र सांकेतिक है। 

जिला बिजनौर की हल्दौर थाना पुलिस ने आज बुधवार की तड़के हुई मुठभेड़ के बाद घायलवस्था मे एक गौतस्कर को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दो अन्य साथी अँधेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। पुलिस ने घायल हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से गौवंशीय मांस, अवैध हथियार, गौवध मे प्रयुक्त उपकरण और बिना नंबर प्लेट की एक बाइक बरामद की है।


आज बुधवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे हल्दौर पुलिस को सूचना मिली की थाना क्षेत्र के भवानीपुर गाँव के जंगल मे कुछ लोग गौकशी कर रहे है। गौकशी की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस को आया देख आरोपियो ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी फायरिंग मे गोली लगने पर एक आरोपी घायल होकर गिर गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घायल हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम लईक पुत्र हसीबुद्दीन, निवासी गाँव भवानीपुर, थाना क्षेत्र हल्दौर बताया। इस दौरान उसके दो साथी सुल्तान पुत्र अमीउद्दीन और आसिम पुत्र छुन्नू निवासीगण ग्राम अथाई जमरुद्दीन, थाना क्षेत्र हल्दौर मौके से फरार होने मे सफल रहे।


पुलिस ने मौके से गोवंशीय मांस, दो चापड़, एक छुरी, एक लोहे की रॉड, एक लकड़ी का गुटका, एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की है।


सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि गोवध की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या