बंडा/जिला शाहजहाँपुर - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 25, 2026

बंडा/जिला शाहजहाँपुर - दहेज की माँग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत के खिलाफ मुकदमा दर्ज

banda-shahjahanpur-dahej-ki-mang-puri-na-hone-par-vivahita-ko-marpit-kar-ghar-se-nikala-pati-samet-char-ke-khilaf-mukadma-darj

जिला शाहजहाँपुर के बंडा थाना क्षेत्र से दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाले जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 4 सदस्यो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। विवाहिता द्वारा दी गयी तहरीर मे ससुराल पक्ष पर सोने की चेन व 2 लाख रूपये नकद अतिरिक्त दहेज़ मांगे जाने का आरोप लगाया गया है।


थाना क्षेत्र के गांव बिराहिमपुर झंझरिया निवासी रूचि देवी ने पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया कि उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व अंकित निवासी गाँव गुलेरिया, थाना क्षेत्र भीरा, जिला लखीमपुर खीरी के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार शादी के समय उसके मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज और अन्य सामान दिया था। आरोप है कि इस सबके बाद भी उसके ससुराल पक्ष वाले संतुष्ट नही थे और शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी।


रुचि ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे सोने की चेन और दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज के रूप में लाने का दबाव बनाने लगे थे। रूचि द्वारा मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए अतिरिक्त दहेज लाने मे असमर्थता जताये जाने पर पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार गत  19 अगस्त को भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। ये मामला बढ़ने पर कुछ लोगों द्वारा हस्तक्षेप किये जाने पर उसे छोड़ दिया गया था। इस घटना के बाद में पुलिस को बुलाए जाने पर ससुराल पक्ष ने आगे परेशान नहीं करने का भरोसा देकर समझौता कर लिया।


आरोप है कि समझौते के बावजूद भी ये विवाद खत्म नहीं हुआ। गत 23 अगस्त को एक बार फिर रुचि के साथ मारपीट की गई और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने साफ तौर पर कहा कि जब तक वह मायके से दहेज की रकम और सोने की चेन नहीं लाएगी, तब तक उसे घर में वापस नहीं रखा जाएगा।


अब पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। बंडा पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत 4 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या