आगामी त्यौहारो व अन्य आयोजनो को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन आज बुधवार शाम थाना परिसर नहटौर मे किया गया। थाना परिसर में आयोजित इस सभा की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
थाना परिसर मे आयोजित उक्त बैठक मे आगामी त्यौहारों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित रहे गणमान्यो ने अपने विचार रखे और त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाने की अपील की। सभा मे उपस्थित रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि ये नगर हमारा है और यहाँ शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु हमे भी सजग रहकर पुलिस प्रशासन का सहयोगी बनना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहार जन्माष्टमी पर शांति व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन के साथ ही हम सबका भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि पूर्व मे हुए कई विवादों के पीछे का कारण कोई अफवाह रही है। ऐसे मे हम सभी को सजग होकर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए किसी भी अफवाह पर ध्यान न देकर उसे प्रचारित करने से बचना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित रहे अन्य गणमान्यो ने भी अपने विचार रखे और जन्माष्टमी के दिन देर रात तक होने वाले विभिन्न आयोजनो के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पेयजल व नगर की साफ सफाई किये जाने की मांग की। अधिकारियो द्वारा इस सम्बन्ध मे नगर पालिका व बिजली विभाग को तुरंत ही निर्देश देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि आप सभी नगर के सम्मानित व गणमान्य नागरिक है। पुलिस प्रशासन अपेक्षा करता है कि आगामी त्यौहारो के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजनो के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने मे आप पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनो के दौरान किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस से सम्पर्क करे। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमे आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते है और इस दौरान कोई भी अनैतिक कार्य कर बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों को बख्शा नही जायेगा।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से हाथी वाला मंदिर के प्रधान सेवक रितेश अग्रवाल, श्री पंचायती महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुधीर कुमार अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष मोहित भारद्वाज, अमन अग्रवाल, मंदिर महामंत्री विनीत गोयल, एडवोकेट रोनिक गोयल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अर्पित गुप्ता, संजय शर्मा (मुनीम जी), नरेंद्र गुप्ता, पंकज जैन समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं मीडिया की ओर से ऋषभ जैन (दैनिक जागरण), विशाल शर्मा (जनवाणी), मुनेश राणा और संजय शर्मा (मुख्य सम्पादक न्यूज़ इंडिया 17) सहित अन्य पत्रकार भी बैठक में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नहटौर किशन अवतार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलजीत सिंह, कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक अशोक मलिक व अन्य भी उपस्थित रहे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

