धामपुर/जिला बिजनौर - शिवरात्रि और तीज मिलन समारोह में गूंजे सावन के गीत, महिलाओं ने की भगवान शिव की पूजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 12, 2026

धामपुर/जिला बिजनौर - शिवरात्रि और तीज मिलन समारोह में गूंजे सावन के गीत, महिलाओं ने की भगवान शिव की पूजा

dhampur-bijnor-shivratri-teej-milan-samaroh-sawan-geet-bhagwan-shiv-puja
धामपुर के मोहल्ला खातियान स्थित शिव मंदिर मैढ़ सभा में शिवरात्रि के पावन पर्व एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर मे सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। भक्तों ने भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक कर चंदन, बेलपत्र, फल-फूल, भांग, धतूरा, धूप एवं दीप आदि अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान देश में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की गई।

समारोह के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन और सावन के पारंपरिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उमा वर्मा ने भगवान भोलेनाथ के भजनों के साथ तीज पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तीज के अवसर पर महिलाएं मां गौरी की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

कार्यक्रम में कमलेश वर्मा ने “मुझे झूला झूला दो भोलेनाथ, महीना आया सावन का”, उमा वर्मा ने “देख री मैंने दो झूले, एक पर झूले डमरू वाले, एक पर झूले मुरली वाले”, नमीता वर्मा ने “झूले तो पड़ गए अमवा की डाल पर जी” तथा मंजू वर्मा ने “झूला पीपल में डलवाओ प्यारी राधा रानी का” जैसे सावन के गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। अन्य महिलाओं ने भी सावन के गीतों का मधुर गायन किया।

तीज मिलन समारोह में दीपमाला वर्मा, सुमन वर्मा, कमलेश वर्मा, बिना वर्मा, कंचन वर्मा, राधिका वर्मा, स्वाति वर्मा, चाहत वर्मा, नेहा वर्मा, ज्योति वर्मा, अनीता वर्मा, कनिका वर्मा, नमीता वर्मा, ममता वर्मा, निशा वर्मा, शशि वर्मा, किरण वर्मा, दीपा वर्मा, रेनू वर्मा, कमल वर्मा, मंजू वर्मा, कोच्चि वर्मा, पायल वर्मा, तनु वर्मा, मोहित्ता वर्मा, पूजा वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

इसके अलावा रेनू भारद्वाज, मीनू आर्य, सुधा विश्नोई, रेनू तोमर, बीना अग्रवाल, सोमवती, प्रेमवती, प्रीति, मीनाक्षी, मोहिनी रस्तोगी, ईशु रस्तोगी सहित अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। सभी ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन पर भगवान शिव की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में नरेश वर्मा का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और सावन के उल्लास से सराबोर नजर आया।
free web counter
अभी तक पाठक संख्या