गत कई वर्षो से मिडिल स्कूल प्रांगण में रामलीला का सफल आयोजन करा रही श्री आदर्श रामलीला कमेटी की महत्वपूर्ण सभा का आयोजन आज बुधवार शाम नगर के हाथी वाला मंदिर मे किया गया। इस सभा मे सर्व समाज की सहमति से रंजीत जोशी के स्थान पर आदेश चंद्रा को कमेटी का अध्यक्ष व संजू सैनी के स्थान पर तेजपाल सैनी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
सभा के दौरान उपस्थित रहे कमेटी के पदाधिकारियो, सदस्यो व अन्य गणमान्यो ने इस अवसर पर कहा कि श्री आदर्श रामलीला कमेटी लम्बे समय से मिडिल स्कूल प्रांगण मे रामलीला मंचन कराती आ रही है। पिछले कुछ वर्षो से यहाँ बड़े पर्दे के माध्यम से रामानंद सागर द्वारा निर्देशित चर्चित रहे रामायण धारावाहिक का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन मे बड़ी संख्या मे नगर व आसपास के निवासीगण शामिल होते है। इसके साथ ही श्री राम बारात जैसी बड़ी व भव्य शोभायात्रा भी श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा ही प्रबंधित कर निकाली जाती है।
गत कई वर्षो से कमेटी के अध्यक्ष रहे रंजीत जोशी व अन्य पदाधिकारी भली भांति अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे है। सभा मे उपस्थित रहे पदाधिकारियो, सदस्यो व गणमान्यो ने आपसी विचार विमर्श के उपरांत वर्तमान वर्ष के आदेश चंद्रा को कमेटी का अध्यक्ष व तेजपाल सैनी को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना। कमेटी के सदस्यो,पदाधिकारियो व नगर के अन्य गणमान्यो ने फूल मालाये पहनाकर नव निर्वाचित पदाधिकारियो का स्वागत व सम्मान किया।
कमेटी के अध्यक्ष चुने गए आदेश चंद्रा ने कहा कि गत कई वर्षो से हो रहे रामलीला आदि के सफल संचालन मे कमेटी के साथ ही सर्व समाज का भी विशेष योगदान रहा है। उन्होने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओ का इसी प्रकार सफल मंचन होता रहे तथा जन मानस तक उनका संदेश पहुंच सके कमेटी सदैव ही इस हेतु प्रयासरत रही है और भविष्य मे भी सर्व समाज के सहयोग से ये प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सभा का समापन जय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ।
उक्त सभा मे मुख्य रूप से कपिल शर्मा, संजय शर्मा (मुनीम जी), रतन सैनी, संजय कुमार शर्मा (मुख्य सम्पादक, न्यूज़ इंडिया 17) अरविन्द जोशी, ऋषभ जैन, अमन अग्रवाल, विशाल शर्मा, पंकज शर्मा, महावीर सिंह सैनी, कृष्णा वर्मा, गुरमीत सिंह, अंकुश अग्रवाल (बाबा) डा0 अशोक शर्मा, तिलक अग्रवाल, सूरज शर्मा, अर्पित गुप्ता, माणिक वर्मा, धमेंद्र सैनी, सुशील सैनी, मोहित शर्मा व कमल सैनी आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

