इंटरनेट डेस्क। कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां स्थित पांच मंजिला इमारत में रात करीब 1:45 बजे आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा रहा है कि इस इमारत में कई होटल चल रहे थे। आग लगने के समय होटल में ज्यादातर लोग सो रहे थे।
आग लगने के बाद देखते ही देखते कमरों में धुआं भर जाने से दम घुटने के कारण लोगों की मौत हुई। बताया जा है कि मृतकों में भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
आग लगने के बाद 80 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि घना धुआं भरने के कारण दमकलकर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। अभी इसकी जांच की जा रही है।
PC:news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें