मेरठ/उत्तर प्रदेश - सड़ी गली हालत मे मिला 3 दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव, परिजनो में मचा कोहराम, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 24, 2026

मेरठ/उत्तर प्रदेश - सड़ी गली हालत मे मिला 3 दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव, परिजनो में मचा कोहराम, पुलिस जाँच मे जुटी

newsindia17.com/meerut-3-days-missing-youth-dead-body-recovered-police-investigation

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से गत 21 अगस्त को लापता हुए 26 वर्षीय युवक का शव आज सोमवार शाम वर्णिका सिटी कॉलोनी मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। युवक के शव मिलने का स्थान उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर है। शव काफी सड़ी गली हालत मे था और शिनाख्त करना भी मुश्किल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा स्थानीय लोगो से भी जानकारी ली।


पाठको को बताना उचित होगा कि कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव शोभापुर निवासी नावेद आयु 26 वर्ष पुत्र बिलाल गत 21 अगस्त को संदिग्ध परिस्तिथियो मे लापता हो गया था। परिजनो ने उसे काफी तलाशा मगर कोई सुराग नही मिल सका था। निराश हुए परिजनो ने कंकरखेड़ा थाने मे नावेद की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी आज सोमवार शाम करीब 4 बजे वर्णिका सिटी कॉलोनी के स्थानीय निवासियो ने ट्रांसफार्मर के पास एक शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना सूचना मिलते ही थाना कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। शव काफी सड़ी गली हालत मे होने के कारण उसकी शिनाख्त कराना भी मुश्किल था।


पुलिस ने शव की शिनाख्त कर नावेद के परिजनो को सूचित किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया और मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस द्वारा की गयी प्रारम्भिक जाँच मे शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


पुलिस ने कई बिंदुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के साथ-साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नावेद वहां कब पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


इस घटना के बाद से नावेद की पत्नी नरगिस और उसके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की असली वजह सामने लाने की मांग की है।

counter
अभी तक पाठक संख्या