नहटौर थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ी जट के निवासियो ने आज बुधवार की सुबह एक मादा गुलदार के पिजंरे मे फंसे होने पर राहत की साँस ली। पिछले कई दिनो से गाँव और आसपास के खेतो मे गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणो मे भय का माहौल बना हुआ था। आज मादा गुलदार को पिंजरे मे कैद देख ग्रामीणो व क्षेत्रवासियो को राहत मिली।
बताया गया कि आज बुधवार की सुबह लगभग 10 खेतो की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणो ने गुलदार के गुर्राने हुए दहाड़ने की आवाज सुनी। आवाज सुन सतर्क हुए ग्रामीण वन विभाग द्वारा लगाए गए पिजरे की ओर गए। वहां पहुंचे ग्रामीणो ने देखा कि पिंजरा बंद है और एक गुलदार उसमे कैद है। ग्रामीणो ने तुरंत ही इस मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार व वनकर्मी राणा प्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना करने के बाद पिंजरे को कब्जे मे ले लिया और रेंज कार्यालय ले गयी।
डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार मादा है। उन्होंने बताया कि खेड़ी जट और आसपास के इलाकों में पहले भी गुलदार दिखाई देने के मामले सामने आते रहे है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है।
गुलदार के पिंजरे में कैद होने की खबर से खेतों की ओर जाने वाले किसानों और ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की दहशत के चलते उन्हें खेतों में काम करने के दौरान लगातार सतर्क रहना पड़ रहा था। अब एक गुलदार के पकड़े जाने से उन्हें कुछ राहत मिली है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

