नहटौर/जिला बिजनौर - नूरपुर रोड पर हुई बाइको की आमने सामने टक्कर मे महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, अगस्त 17, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - नूरपुर रोड पर हुई बाइको की आमने सामने टक्कर मे महिला गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

https://newsindia17.com/nahtaur-bijnor-noorpur-road-bikes-aamne-saamne-takkar-mahila-gambhir-ghayal-jila-aspatal-refer

आज सोमवार की शाम नहटौर-नूरपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल महिला को नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बाला शेरपुर निवासी शशि देवी पत्नी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार शशि देवी अपने बेटे नितीश के साथ नूरपुर स्थित अपनी बेटी के ससुराल गयी थी। आज शाम वह अपने पुत्र नितीश के साथ बाइक द्वारा वापस आ रही थी। इसी दौरान गाँव खंडसाल के पास विपरीत दिशा से आयी एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अचानक लगी इस टक्कर मे शशि देवी का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगो व राहगीरो की भीड़ एकत्र हो गयी। घटना की सूचना तत्काल महिला के परिजनो को दी गयी।


सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल हुई शशि देवी को आनन फानन मे सीएचसी नहटौर लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने प्रारम्भिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मामले की जाँच मे जुट गयी। कस्बा प्रभारी अशोक मलिक ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। जाँच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या