इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने आज राजस्थान सहित देश के 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम में भारी बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत के राज्यों में कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
राजस्थान में मानसून की गतिविधियां का प्रभाव बढ़ेगा। पिछले कुछ दिनों से बारिश में आई कमी के बीच मौसम विभाग ने आज से पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने का अनुमान जताया है। आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने धौलपुर और करौली में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के अलावा कई क्षेत्रों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून फिलहाल कमजोर ही रहेगा। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि बीकानेर संभाग के उत्तरी हिस्सों और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें