भोजपुर/जिला मुरादाबाद - निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म व शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, अगस्त 04, 2026

भोजपुर/जिला मुरादाबाद - निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म व शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

newsindia17.com/bhojpur-nikah-rape-case

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र से निकाह का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। एसएसपी के निर्देश पर भोजपुर पुलिस ने नामजद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार उसका पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात शमी नाम के युवक से हुई। महिला का आरोप है कि शमी ने उसे निकाह करने का भरोसा दिलाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि निकाह के बारे मे बात करने पर आरोपी हमेशा कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता था। महिला का कहना है कि गत 2 अगस्त की रात आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। मौके से भाग रहे आरोपी ने शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।


इतना ही नहीं आरोपी के मामा ने भी पीड़िता पर शिकायत वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद उसके पति ने भी उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह न्याय की मांग को लेकर मुरादाबाद के एसएसपी कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की।


एसएसपी के आदेश के बाद भोजपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी शमी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में तथा उसके मामा के खिलाफ धमकी देने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सभी आरोपों की जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


नोट: यह समाचार पुलिस में दर्ज शिकायत और पीड़िता के आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। आरोप सिद्ध होना शेष है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या