बिजनौर/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे घर के अंदर पड़ा मिला करोड़ो की सम्पत्ति के मालिक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 07, 2026

बिजनौर/उत्तर प्रदेश - संदिग्ध परिस्तिथियो मे घर के अंदर पड़ा मिला करोड़ो की सम्पत्ति के मालिक का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

newsindia17.com/bijnor-crorepati-anil-soti-sandigdh-maut

बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र मे आज शुक्रवार की सुबह एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके ही घर मे पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोटो के निशान पाए जाने के चलते प्रथम दृष्ट्या उनकी हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही थी। बताया गया कि मृतक करोड़ो की संपत्ति के मालिक थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह अनिल सोती आयु 80 वर्ष पुत्र ब्रह्मकुमार सोती नूरपुर रोड स्थित कृष्णा कॉलेज के पास स्थित अपने आवास मे ही सोये थे। सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनके यहाँ काम करने वाला नौकर नौशाद आया और घर का दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाज भी दी। इस सबके बाद भी अंदर से कोई उत्तर न मिलने पर नौशाद घर के दूसरे भाग मे गया। जहाँ एक दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर नौशाद ने देखा कि अनिल सोती का शव तख्त के नीचे पड़ा था और नाक व सिर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। नौशाद ने तुरंत ही इस बारे मे आसपास के निवासियो को सूचित किया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।


स्थानीय निवासियो के अनुसार अनिल सोती अविवाहित थे और उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति थी। उनका एक भतीजा दिल्ली में रहता है। बताया जा रहा है कि भतीजे ने अपने हिस्से की कुछ जमीन पहले बेच दी थी और चाचा-भतीजे के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अनिल सोती ने पूर्व में अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। हालांकि, इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।


फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही मृतक के परिचितों, नौकर और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। संपत्ति विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अनिल सोती की मौत हादसे, स्वाभाविक कारणों या किसी आपराधिक घटना के चलते हुई।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या