स्वार/जिला रामपुर - देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित आरोपी घायलावस्था मे गिरफ्तार, बाइक व अवैध तमंचा बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 07, 2026

स्वार/जिला रामपुर - देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित आरोपी घायलावस्था मे गिरफ्तार, बाइक व अवैध तमंचा बरामद

newsindia17.com/swar-rampur-muthbhed-gokashi-aaropi-giraftar

जिला रामपुर की स्वार थाना पुलिस ने कल गुरुवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद गौकशी के मामले मे वांछित एक आरोपी को घायलावस्था मे गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने पर गंभीर रूप से घायल हुए आरोपी को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। आज शुक्रवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता मे पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसौदिया ने घटना की विस्तृत जानकारी दी।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल देर रात गश्त कर रही स्वार पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कोसी नदी के जंगल मे निराश्रित गौवंशीय पशुओ का वध करने की फ़िराक मे है। मुखबिर से प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने कोसी नदी के बांध के पास घेराबंदी की और संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी जबाबी कार्रवाई मे एक गोली आरोपी के पैर मे जा लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।


पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ  मे आरोपी ने अपना नाम तौफीक पत्र शफीक, निवासी गाँव रसूलपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, सुपर स्पलेडंर बाइक व गौकशी मे उपयोग किये जाने वाले उपकरण बरामद है। पुलिस पूछताछ के दौरान तौफीक ने  गत 4 अगस्त को मुकरमपुर गांव के खेत में हुई निराश्रित गौवंशीय पशु वध की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस इस मामले में पहले ही दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, तौफीक के खिलाफ गौकशी और पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और पूर्व में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है।


पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि घायल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गौकशी की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

free counter
अभी तक पाठक संख्या