स्वार/जिला रामपुर - इंग्लैंड में नौकरी का सपना दिखाकर युवक से ₹6.5 लाख की ठगी, फर्जी वीजा और टिकट थमाने का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 05, 2026

स्वार/जिला रामपुर - इंग्लैंड में नौकरी का सपना दिखाकर युवक से ₹6.5 लाख की ठगी, फर्जी वीजा और टिकट थमाने का आरोप

newsindia17.com/swar-uk-job-fraud

जिला रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र से विदेश भेजकर अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से लाखो की ठगी किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। युवक का आरोप है कि इंग्लैंड में नौकरी का भरोसा दिलाकर आरोपियों ने उससे करीब साढ़े छह लाख रुपये वसूल लिए और यात्रा के समय फर्जी वीजा व फ्लाइट टिकट थमा दिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब दिल्ली एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच के दौरान उन्हें नकली पाया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


स्वार कोतवाली क्षेत्र के भगवतनगर निवासी मुशर्रफ मियां ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं। उनके परिचित विजय कंबोज ने उन्हें इंग्लैंड में डेढ़ से दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन वाली नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले करीब आठ लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई। पीड़ित के अनुसार आरोपियों के कहने पर उसने  अलग-अलग तारीखों में बैंक खाते और नकद के माध्यम से लाखों रुपये उन्हें दे दिए। इसके साथ ही मेडिकल परीक्षण, वीजा प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर भी उससे लगातार रकम ली जाती रही।


मुशर्रफ का आरोप है कि 11 जुलाई को उन्हें दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुलाया गया, जहां शेष राशि लेने के बाद पासपोर्ट, वीजा और फ्लाइट टिकट सौंपे गए। लेकिन बोर्डिंग से पहले जांच के दौरान एयरपोर्ट अधिकारियों ने वीजा और टिकट को फर्जी बता दिया, जिसके कारण उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं मिली।इस घटना के बाद पीड़ित किसी तरह अपने घर वापस आया और आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद मिले। पीड़ित का आरोप है कि जब पैसा वापस मांगे जाने और शिकायत करने को कहने पर आरोपियों ने उसे धमकाया। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी।


पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। क्षेत्राधिकारी सोनम सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या