अब पैलेट गन पीड़ित के साथ धरने पर बैठे Rahul Gandhi, कर डाली है ये मांग - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, अगस्त 21, 2026

अब पैलेट गन पीड़ित के साथ धरने पर बैठे Rahul Gandhi, कर डाली है ये मांग

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र के साथ संसद मार्ग पुलिस थाने स्थित डीसीपी कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ पीड़ित छात्र साहिल लोचाव, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी व कुमारी शैलजा भी मौजूद है। राहुल गांधी कथित पैलेट गन फायरिंग मामले में एफआईआर की मांग की है। राहुल गांधी आज साहिल लोचाव की लिखित पुलिस शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने और शिकायत का I/O नंबर उपलब्ध कराने की मांग की।

इस संबंध में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल जी.. छात्रों के साथ हैं.. न्याय के साथ हैं.. छात्रों के हक़ की हर लड़ाई में उनके साथ हैं.. हम चुप नहीं रहेंगे। जंतर-मंतर पर छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, जिसमें साहिल की आंख में गंभीर चोट लगी, लेकिन कई चक्कर काटने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। नेता विपक्ष राहुल गांधी जी का डीसीपी कार्यालय, दिल्ली पर धरना जारी रहेगा, जब तक एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती।

PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें