जहानाबाद/जिला पीलीभीत - अप्सरा नदी मे उतराती मिली मांस से भरी 5 बोरियां, पुलिस ने सैंपल जाँच को भेजा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 24, 2026

जहानाबाद/जिला पीलीभीत - अप्सरा नदी मे उतराती मिली मांस से भरी 5 बोरियां, पुलिस ने सैंपल जाँच को भेजा

https://newsindia17.com/2026/09/jahanabad-pilibhit-apsara-nadi-me-mans-se-bhari-5-boriyan.html

जिला पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में आज गुरुवार की शाम अप्सरा नदी मे मांस से भरी 5 बोरियाँ मिलने पर हड़कंप मच गया।खमरिया पुल के पास नदी किनारे मौजूद चरवाहो की नजर अचानक ही इन बोरियो पर पड़ी। ग्रामीणो ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही हिन्दू संगठनो के स्थानीय पदाधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने बोरियो को नदी से निकलवाकर बरामद मांस मे नमूने एकत्र कर जाँच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए है।


आज गुरुवार की शाम स्थानीय अप्सरा नदी के किनारे पशुओ को चरा रहे चरवाहो की नजर अचानक ही नदी मे उतराती 5 बोरियो पर पड़ी। 5 बोरियो को पानी मे उतराता देख चरवाहो को किसी अनहोनी की आशंका हुई और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह, शाही चौकी प्रभारी और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय योगी सेना के जिला उपाध्यक्ष सुधांशु पाठक, ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि गिरी और विभाग मंत्री संजीव समेत अन्य पदाधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और संगठन के पदाधिकारियों की मदद से पांचों बोरियों को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा की गयी प्रारम्भिक जाँच मे बोरियों में मौजूद मांस की पहचान को लेकर तत्काल कोई अंतिम पुष्टि नहीं हो सकी है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने बरामद मांस के नमूने एकत्र किए और उन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया। नमूने लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खुदवाकर मांस से भरी बोरियों को दफन करा दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय मांस से भरी बोरियां नदी में फेंकी होंगी। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।


सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नताशा गोयल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। बरामद मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। मामले की जांच के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


पुलिस के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद ही मांस की वास्तविक प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी। जांच के दौरान यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


न्यूज़ इंडिया 17 के लिए यह मामला फिलहाल जांच के दौर में है और मांस की पहचान संबंधी अंतिम जानकारी प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या