संभल/ उत्तर प्रदेश - बाजार से 4 दुकाने हटाए जाने को लेकर दो समुदायो मे तनाव, मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात, बाजार बंद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, सितंबर 24, 2026

संभल/ उत्तर प्रदेश - बाजार से 4 दुकाने हटाए जाने को लेकर दो समुदायो मे तनाव, मौके पर पुलिस व पीएसी तैनात, बाजार बंद

sambhal-uttar-pradesh-bazaar-se-4-dukaane-hataye-jaane-ko-lekar-do-samudayon-me-tanav-police-pac-tainat-bazaar-band

जिला संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र मे 4 दुकाने हटाए जाने को लेकर आज गुरुवार दोपहर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुए इस विवाद के बाद क्षेत्र मे तनाव बन गयी। इस दौरान मुस्लिम पक्ष ने हिन्दू पक्ष पर दुकाने तोड़ने का आरोप लगाया जबकि हिन्दू पक्ष ने इन दुकानों को अवैध बताते हुए रास्ता बंद  कही। विवाद की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे पुलिस व पीएसी को तैनात किया गया है। देर शाम पुलिस ने क्षेत्र मे फ्लैग मार्च कर स्थानीय निवासियो से शांति बनाये रखने की अपील की है।


उक्त मामला थाना क्षेत्र के उपनगरी सरायतरीन के मुख्य गंज बाजार से जुड़ा है। नगर पालिका के निर्माण जेई अमन वर्मा और संपत्ति लिपिक रमेश कुमार आज दोपहर को यहाँ चार दुकानो के निरीक्षण के लिए आये थे। बताया गया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर चरण सिंह, वाहिद, शकील व लोकेश की दुकानो का निरीक्षण  किया जाना था।


हयातनगर थाना क्षेत्र की सरायतरीन उपनगरी के मुख्य बाजार गंज में गुरुवार को रास्ते में बनी चार दुकानों को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुए विवाद के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया। शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।


जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के निर्माण जेई अमन वर्मा और संपत्ति लिपिक रमेश कुमार चार दुकानों के निरीक्षण और चिन्हांकन के लिए मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों के अनुसार, सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चरन सिंह, वाहिद, शकील और लोकेश की दुकानों का निरीक्षण किया जाना था। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि दुकानदार पहले ही दुकानें खाली कर वहां से चले गए थे। सीओ कुलदीप कुमार के मुताबिक, कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि उनके घर तक आने-जाने का रास्ता बाधित है और रास्ते के सामने दुकानें बनी हुई हैं। इसी शिकायत के आधार पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची थी।


इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मुस्लिम पक्ष के मोहम्मद कासिफ ने आरोप लगाया कि हिंदू पक्ष के कुछ लोग पीछे की ओर से आए और उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान में तोड़फोड़ की। अशरफ ने भी दुकान का सामान बिखेरने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दुकानों के कारण एक ही परिवार के लोगों को परेशानी हो रही है। दूसरी ओर धर्मेंद्र अग्रवाल ने दुकानों को अवैध बताते हुए कहा कि घर के आने-जाने वाले रास्ते पर दुकानें लगाकर मार्ग को बाधित किया गया है। उनका कहना था कि रास्ता खाली कराने के लिए दुकानों को हटाया जाना जरूरी है।


सीओ कुलदीप कुमार ने दुकानों में तोड़फोड़ की घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद थी और उनके सामने ऐसी कोई घटना नहीं हुई। विवाद बढ़ने पर बाजार में लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी की अतिरिक्त तैनाती की गई। मौके पर थाना हयातनगर प्रभारी संजीव बालियान, संभल कोतवाली प्रभारी मोहित रस्तोगी, थाना नखासा प्रभारी संजय शर्मा और थाना रायसत्ती प्रभारी सौरभ त्यागी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।


देर शाम करीब 6:30 बजे सीओ कुलदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ इलाके में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों से घरों के अंदर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की गई। फ्लैग मार्च के दौरान आसपास के लोग अपने मकानों की छतों से स्थिति पर नजर रखते दिखाई दिए।


सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

counter
अभी तक पाठक संख्या