Arnab Cyclone: यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, राजस्थान सहित 14 प्रदेशों के लिए है अलर्ट - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, सितंबर 26, 2026

Arnab Cyclone: यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, राजस्थान सहित 14 प्रदेशों के लिए है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 8 राज्यों में अर्नब चक्रवात बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। इसके प्रभाव से इन राज्यों में बारिश का कहर जारी है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तर प्रदेश को झेलना पड़ रहा है। यहां पर 48 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। अगल-अलग हादसों के कारण 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

32 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बंगाल की खाड़ी में बना ये मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। इसके चलते राजस्थान-मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ के कई इलाकों में सड़कों पर तीन फीट तक पानी भरने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आंधी-बारिश के कारण कार पलटने का मामला सामने आया है। इस कार में पांच लोग फंस गए। बिहार और उत्तराखंड के लोग इस मौसम के कारण बेहाल हो चुके हैं।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें