बिसौली/जिला बदायूँ - पुलिस ने किया फार्म हाउस की आड़ मे चल रहे सेक्स रेकैट का भंड़फोड़, 2 युवतियो समेत 9 गिरफ्तार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, सितंबर 07, 2026

बिसौली/जिला बदायूँ - पुलिस ने किया फार्म हाउस की आड़ मे चल रहे सेक्स रेकैट का भंड़फोड़, 2 युवतियो समेत 9 गिरफ्तार

bisauli-badaun-police-bust-sex-racket-farm-house-2-yuvatiyon-samet-9-giraftar

जिला बदायूँ की बिसौली पुलिस ने कल रविवार की देर शाम रानेट पुलिस चौकी के पास स्थित एक फार्म हाउस पर छापामार कार्रवाई कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस द्वारा की गयी इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया। इस छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 महिलाओ, 6 पुरुषो और 1 ऑटो चालक समेत कुल 9 लोगो को पकड़ा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बिसौली पुलिस को सूचना मिली थी कि रेहड़िया पुलिस चौकी के पास स्थित जय भोले फार्म हाउस मे बने कमरो मे देह व्यापार का कथित कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। फार्म हाउस की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे मे मिले महिला व पुरुषो को पुलिस टीम ने हिरासत मे ले लिया।


पुलिस के मुताबिक, मौके पर ढाबेनुमा इमारत के ऊपर पक्का निर्माण कर उसे फार्म हाउस का रूप दिया गया था। इसी ऊपरी हिस्से में कई कमरे बनाए गए थे, जहां कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना थी। पुलिस के अचानक पहुंचने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


छापेमारी के दौरान फार्म हाउस के मालिक और संचालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं कमरों से दो महिलाएं और कई पुरुष मिले। पुलिस के अनुसार दोनों महिलाएं मुरादाबाद की रहने वाली हैं। आरोप है कि ऑटो चालक उन्हें मुरादाबाद से यहां लेकर आता था। छापेमारी की जानकारी होने पर फार्म हाउस के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस जब हिरासत में लिए गए लोगों को बाहर निकालकर कोतवाली ले जाने लगी तो भीड़ के कारण पुलिसकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच सभी को वहां से निकालकर बिसौली कोतवाली ले जाया गया।


बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ महिला और पुरुष पीछे के रास्ते समेत अन्य रास्तों से भागने में सफल रहे। पुलिस अब फरार लोगों की जानकारी जुटाकर उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा की गयी इस कार्रवाई में फार्म हाउस मालिक सुधांशु वार्ष्णेय और संचालक सौरभ उर्फ छोटू के अलावा विक्की, भगवानदास, होशियार सिंह, अमन गुप्ता, संजीव, अर्जुन और अंकित को पकड़ा गया है। वहीं ऑटो चालक शानू, निवासी मौलागढ़, थाना मूंडापांडे, मुरादाबाद भी पुलिस की पकड़ में आया है।


पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ बिसौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि फार्म हाउस में यह गतिविधि कितने समय से चल रही थी तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे।

conter12
अभी तक पाठक संख्या