नहटौर/जिला बिजनौर - रद्द हुए बैनामे से मकान हड़पने का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, सितंबर 04, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - रद्द हुए बैनामे से मकान हड़पने का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

nahtaur-bijnor-radd-hue-bainame-se-makan-hadapne-ka-prayas-court-ke-aadesh-par-4-ke-khilaf-mukadma

जिला बिजनौर की नहटौर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल और जानलेवा हमला करने के मामले मे 4 आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मुकदमे मे 2 लोगो को नामजद किया गया है जबकि 2 आरोपी अज्ञात बताये गए है। पुलिस ने आज शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


नगर के झील कॉलोनी निवासी ख्वाजा जावेद ने कोर्ट मे की गयी शिकायत मे बताया था कि उन्होंने 20 अगस्त 2013 को अपनी पत्नी गजाला के नाम से मोहल्ला होली मे एक मकान खरीदा था। ख्वाजा जावेद के अनुसार इस मकान में बैनामे मे अनवार अहमद भी एक पक्षकार थे। आरोप  है कि ये बैनामा होने के बाद मकान के मालिकाना हक से जुड़ा पुराना दस्तावेज प्रभावहीन हो गया था। इसके बावजूद भी अनवार अहमद और उनके  पुत्र वाजेद ने पुराने बैनामे को बिजनौर स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत मे पेश कर दिया। आरोप है कि इस पुराने प्रभावहीन हो चुके बैनामे के आधार पर दोनो ने खुद को मकान का मालिक बताते हुए संपत्ति पर स्टे आर्डर भी ले लिया।


शिकायतकर्ता जावेद ने वास्तविक बैनामा और अन्य दस्तावेज भी कोर्ट मे पेश किये। शिकायतकर्ता के अनुसार दस्तावेजो की जानकारी मिलने पर कोर्ट ने जारी किये गए स्टे आर्डर को खारिज कर दिया। आरोप है कि स्टे आर्डर ख़ारिज होने के बाद अनवार अहमद और उसका बेटा उनके साथ रंजिश रखने लगे। इसी रंजिश के चलते गत 8 जून की दोपहर अनवार अहमद उनका बेटा वाजेद और दो अन्य अज्ञात लोग जबरन उनके घर मे घुस आये। आरोप है कि जबरन घर मे घुसे इन लोगो ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की। जावेद का कहना है कि जान से मारने की नीयत से उन पर चाकू से भी हमला किया गया। इस हमले के दौरान उनके हाथ और कंधे पर चोट आयी है। शिकायत के अनुसार शोर शराबा सुनकर शादाब आलम और अन्य लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।


ख्वाजा जावेद का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने नहटौर पुलिस के साथ-साथ उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दी थी, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश के बाद नहटौर पुलिस ने अनवार अहमद और वाजैद को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज के इस्तेमाल और जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की है।


कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या