शेरकोट/जिला बिजनौर - शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया उत्पीड़न - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, सितंबर 02, 2026

शेरकोट/जिला बिजनौर - शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया उत्पीड़न

/sherkot-bijnor-shadi-ka-jhansa-dekar-dushkarm-ka-aarop-ashleel-video-photo-viral-ki-dhamki

जिला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र से शादी का वादा कर एक युवती के साथी दुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो बनाये जाने व वायरल करने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद एसपी बिजनौर के निर्देश पर शेरकोट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती ने पुलिस से की गयी शिकायत मे बताया गया कि वह पिछले करीब चार साल से गांव शहजादपुर निवासी वसीम पुत्र इरफान से परिचित है। युवती के अनुसार आरोपी उसकी रिश्तेदारी में भी आता है। आरोप है कि वसीम ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए।


पीड़िता का कहना है कि बाद मे शादी का दबाब डालने पर वसीम ने टालना शुरू कर दिया। बार बार शादी के लिए कहने पर आरोपी ने उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। शिकायत में युवती ने जबरन गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे होटल और रिश्तेदारों के यहां बुलाकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि गत 13 अगस्त को भी वसीम उसे धामपुर के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।


उक्त मामले की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी। युवती का कहना है कि पंचायत में आरोपी पक्ष ने उससे शादी कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में इस वादे को पूरा नहीं किया गया। इसके बाद आरोपी गांव से चला गया। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी का पासपोर्ट बना हुआ है और उसे आशंका है कि वह देश से बाहर भाग सकता है। युवती ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


शेरकोट थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह के अनुसार, युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

conter12
अभी तक पाठक संख्या