अमरोहा/उत्तर प्रदेश - मीट दुकानदार की गोली मारकर निर्मम हत्या, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात से मचा हड़कंप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, सितंबर 02, 2026

अमरोहा/उत्तर प्रदेश - मीट दुकानदार की गोली मारकर निर्मम हत्या, पुलिस चौकी के पास हुई वारदात से मचा हड़कंप

amroha-uttar-pradesh-meet-dukanadar-ki-goli-markar-nirmam-hatya-police-chowki-ke-paas-hui-wardat-se-macha-hadkamp

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक मीट दुकानदार की गोली मारकर हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश मे आया है। बताया जा रहा है कि हमलवारो ने पीछे से सिर पर तमंचा सटाकर मीट दुकानदार को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से क्षेत्र मे अफरातफरी मच गयी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कसाईखाना का निवासी अफ्फान कुरैशी पुत्र स्व0 इरफ़ान कुरैशी मोहल्ले मे ही मीट की दुकान चलाता था। अफ्फान परिवार का सबसे छोटा बेटा था। परिवार मे उसकी माँ हुस्न बानो, 5 बेटियां और 2 बेटे फैजान व अफ्फान बताये गए है। कल मंगलवार की देर रात लगबग साढ़े 11 बजे अफ्फान अपने दोस्त शहबाज के साथ जट बाजार पहुंचा था। दोनों जट बाजार चौकी की दीवार से सटी गली में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और पीछे से अफ्फान के सिर पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही अफ्फान जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अफ्फान को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी लखन सिंह यादव और एएसपी अखिलेश भदौरिया जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना के पीछे संभावित रंजिश के बारे में जानकारी ली।


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से पहले और बाद में मौके पर मौजूद संदिग्धों की पहचान की जा सके। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ ही हत्या के कारण और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या