आज गुरुवार को जिला बिजनौर के दारानगर गंज क्षेत्र मे गंगा नदी से एक महिला व पुरुष के शव मिलने पर हड़कंप मच गया। यहाँ नदी मे कूदे एक बुजुर्ग को तलाश कर रहे गोताखोरो को दोनो शव दिखाई दिए। गोताखोरो ने दोनों शवो को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस नई शवो की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर सफलता नही मिल सकी। पुलिस ने फ़िलहाल दोनो शवो को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।
पाठको को बताना उचित होगा कि कुछ दिन पहले बिजनौर बैराज से एक बुजुर्ग व्यक्ति के गंगा में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद उसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया था। गोताखोर दारानगरगंज क्षेत्र में गंगा में तलाश अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें नदी में दो शव दिखाई दिए। गोताखोरों ने दोनों शवों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार बरामद हुए शवों में एक पुरुष और दूसरा महिला का है। फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही लापता लोगों से संबंधित सूचनाएं भी खंगाली जा रही हैं।
सीओ सिटी अभय कुमार पांडे के अनुसार, दोनों शवों की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि दोनों शव गंगा की धारा में पीछे से बहकर आए होंगे। हालांकि, शवों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से भी संपर्क कर रही है, ताकि हाल में लापता हुए महिला या पुरुष के संबंध में कोई जानकारी मिल सके। फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त पुलिस के लिए प्राथमिकता बनी हुई है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

