हल्दौर/जिला बिजनौर - जंगल मे पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का सड़ा गला शव, पुलिस जाँच मे जुटी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, सितंबर 23, 2026

हल्दौर/जिला बिजनौर - जंगल मे पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का सड़ा गला शव, पुलिस जाँच मे जुटी

haldaur-bijnor-jungle-me-ped-se-latka-mila-agyat-yuvak-ka-sada-gala-shav-police-janch-me-juti
जिला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र मे आज बुधवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। खेत में काम कर रहे किसान ने पेड़ से लटका शव देख पुलिस को घटना की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। शव सड़ी गली हालत में था और उसकी शिनाख्त नही हो सकी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव सुल्तानपुर निवासी किसान सुनील पुत्र महेंद्र सिंह आज बुधवार दोपहर अपने खेत में सिंचाई के लिए नाली साफ कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पास के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देखा। शव देखकर किसान ने ग्रामीणों को सूचित किया। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जुट गयी। सुनील ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी।


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हल्दौर बिजेंद्र सिंह राठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जाँच पड़ताल की और ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिल सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है।


क्षेत्राधिकारी सदर अभय कुमार पांडे ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद हल्दौर पुलिस को जंगल में पेड़ से लटका एक शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में शव करीब दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। आसपास के थानों और क्षेत्रों से भी लापता लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या