कंकरखेड़ा/जिला मेरठ - पुलिस ने किया एटीएम लूट कांड का खुलासा, तड़के हुई मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व हथियार बरामद - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, सितंबर 06, 2026

कंकरखेड़ा/जिला मेरठ - पुलिस ने किया एटीएम लूट कांड का खुलासा, तड़के हुई मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार, नकदी व हथियार बरामद

/kankarkheda-meerut-police-ne-kiya-atm-loot-kand-ka-khulasa-3-aaropi-giraftar-nakdi-hathiyar-baramad

जिला मेरठ की कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने गत 4 सितंबर को एटीएम केबिन मे एक व्यक्ति को बंधक बनाकर हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आज रविवार सुबह चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ बाद लूट के उक्त मामले मे वांछित 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान 1 आरोपी पुलिस की गोली लगने पर घायल हुआ है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।


पाठको को बताना उचित होगा कि गत  4 सितंबर को कंकरखेड़ा निवासी उमेश रुपये निकालने के लिए एटीएम केबिन में गए थे। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें केबिन के अंदर बंधक बना लिया और हथियार के बल पर उनसे 30 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद उमेश की शिकायत पर कंकरखेड़ा थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। लूट की इस वारदात के खुलासे के लिए स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट टीम को भी लगाया गया था। पुलिस लगातार संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई थी।


आज रविवार तड़के मेरठ-शामली रोड पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही पुलिस टीम को देख बाइक सवार दो संदिग्ध मौके से भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इस पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाइक सवार द्वारा की गयी इस फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें बाइक सवार विपिन पुत्र रामपाल, निवासी गाँव बँट, जिला शामली पैर मे गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने दूसरे बाइक सवार लुकमान पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी बनत, को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान लुकमान ने बताया कि एटीएम लूट की वारदात में शामिल उनके तीसरे साथी का नाम अंकुर पुत्र राजेंद्र, निवासी लक्ष्मी विहार, थाना क्षेत्र कंकरखेड़ा है। के रूप में हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंकुर को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने गिरफ्तार किये गए तीनो आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल बाइक, एक तमंचा और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह ने इससे पहले कितनी अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या